14 सदस्यीय हरियाणा मंत्रिमंडल


मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित 14 सदस्यीय हरियाणा मंत्रिमंडल के सदस्यों में आठ कैबिनेट मंत्री और पांच राज्य मंत्री हैं।
 मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास अब गृह, बिजली, नगर एवं ग्राम आयोजन तथा शहरी संपदाएं, सिंचाई एवं जल स्त्रोत, सामान्य प्रशासन, न्याय प्रशासन, इलैक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, राजभवन मामले, अक्षय ऊर्जा और किसी अन्य मंत्री को विशिष्ट रूप से आबंटित नहीं किए गए विभाग हैं। 
रामबिलास शर्मा के पास शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, चुनाव, संसदीय मामले, पुरातत्व एवं संग्रहालय और सत्कार विभाग हैं।
 कैप्टन अभिमन्यु के पास वित्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, आबकारी एवं कराधान, आयोजना, कानून एवं विधायी, संस्थागत वित्त एवं साख नियंत्रण, चकबंदी और पुनर्वास विभाग हैं।
ओम प्रकाश धनखड़ को कृषि एवं किसान कल्याण, विकास एवं पंचायत, खान एवं भू-विज्ञान, पशुपालन एवं डेयरिंग और मत्स्य विभाग आबंटित किए गए हैं।
अनिल विज के पास स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, आयुष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा मामले और अभिलेखागार विभाग हैं।
नरबीर सिंह के पास लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें), वन, वास्तुकला और नागरिक उड्डयन विभाग हैं। 
कविता जैन को शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास, सूचना, जन संपर्क और भाषा, कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग दिए गए हैं।
कृष्ण लाल पवार के पास परिवहन, आवास और जेल विभाग हैं,
जबकि नए मंत्री बने विपुल गोयल को उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग आबंटित किए गए हैं।



राज्य मंत्रियों में मंत्रिमण्डल में शामिल किए गए सदस्य

मनीष कुमार ग्रोवर को सहकारिता (स्वतंत्र कार्यभार), मुद्रण एवं लेखन सामग्री (स्वतंत्र कार्यभार) और शहरी स्थानीय निकाय (शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के साथ संबद्ध) का कार्यभार सौंपा गया है।
कृष्ण कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता (स्वतंत्र कार्यभार) और अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण (स्वतंत्र कार्यभार) का कार्यभार सौंपा गया है।
कर्ण देव कम्बोज के पास खाद्य एवं आपूर्ति (स्वतंत्र कार्यभार) और वन (वन मंत्री के साथ संबद्घ) विभाग हैं।
डॉ. बनवारी लाल के पास जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी (स्वतंत्र कार्यभार) और अक्षय ऊर्जा (मुख्यमंत्री के साथ संबद्घ) विभाग हैं।
नायब सिंह को श्रम एवं रोजगार (स्वतंत्र कार्यभार) और खान एवं भू-विज्ञान (खान एवं भू-विज्ञान मंत्री के साथ संबद्घ) विभाग आबंटित किए गए हैं।